फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक के घर से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। थाना क्षेत्र के ग्राम नंदलालपुर में चोरों ने केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक के आवास से लैपटॉप, मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये चोरी कर लिया। बैंक प्रबंधक आठ दिन से छुट्टी पर गांव गए थे। सोमवार की सुबह लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने थाना खंदौली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक अक्सर अली आवेदी ने पुलिस को बताया कि वे नंदलालपुर में अमित पुंडीर के मकान में किराये पर तीन साल से रहते हैं। बहन की शादी के सिलसिले में वह आठ दिन पूर्व छुट्टी पर घर गए थे। सोमवार की सुबह लौटे, तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। घर से दो मोबाइल फोन, लैपटॉप और तीन हजार रुपये चोरी किए गए हैं। चोर छत की पटिया निकाल कर घर मे घुसे थे। पीड़ित की सूचना पर थाना पुलिस ने आकर जांच की। पीड़ित बैंक प्रबंधक ने आवास में चोरी होने की तहरीर थाना खंदौली में दी है। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें