कासगंज के गंजडुंडवारा में चोरी के बाद अलमारी में बिखरा पडा सामान ।
- फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के ग्राम नगला भगना में रविवार की रात बदमाशों ने गांव के चार मकानों में चोरी की। बदमाश आभूषण, नकदी आदि चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश हैं। उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
वीरेंद्र के मकान में ताला तोड़कर चोर सोने के कुंडल, झुमकी, टीका, हार, चांदी की कुंदनी, पायल और 10000 रुपये चोरी कर ले गए। वीरेंद्र का कहना है कि चोर लगभग 4 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। वहीं, गांव के ही अनूप कुमार के मकान में भी चोरी की। अनूप ने बताया कि सोने की चेन और 2500 रुपये नगद चोरी कर ले गए। चोरों ने तीसरी चोरी की वारदात महेश शाक्य के मकान में की। महेश ने बताया कि चोर एक सोने की जंजीर, झाले, पेंडल और 2 जोड़ी पायल, 3 जोड़ी चांदी की तोड़ियां चोरी कर ले गए। चोर लगभग दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। चोरों का चौथा निशाना लालाराम का मकान रहा। चोर दरवाजे को फांदकर घर में घुस गये। चोरों ने उनके मकान से सोने की जंजीर, पायल, एक जोड़ी खड़ुआ चोर चोरी कर ले गए। चोर लगभग एक लाख रुपये की चोरी कर ले गए हैं। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में पुलिस की गश्त कराई जाए।
कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार भारती का कहना है कि चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई हैं। पुलिस चोरी की प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई कर रही हैं।