फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान में छत काटकर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर। कस्बे के मुख्य बाजार में रविवार की रात चोरों ने सराफ की दुकान की छत काटकर सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला शत्रुवान निवासी शहजाद खान की सब्जी मंडी के सामने मुख्य बाजार में सराफ की दुकान है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे उसने दुकान खोली, तो छत की पटिया निकली थी। दुकान में रखी आलमारी खुली थी। जिसमें रखे सोने चांदी के जेवर गायब हैं।
दुकानदार के मुताबिक चोर उसकी दुकान से करीब दो किलोग्राम चांदी के जेवर और कुछ सोने के गहने ले गए हैं। थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाले गए हैं। चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें