पटियाली। कस्बा भरगैन के पूर्व चेयरमैन अहमद नफ़ीस उर्फ कालिया के गंजडुंडवारा मार्ग पर कुर्क किए गए फार्म हाउस पर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर की कार्रवाई के तहत अंर्तगत भरगैन के पूर्व चेयरमैन अहमद नफीस कालिया की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। जिसमें उनके पटियाली गंजडुंडवारा मार्ग पर ग्राम अलीपुर दादर के निकट स्थित फार्म हाउस भी कुर्क कर सील किया गया था। सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने फार्म के पीछे के गेट की सील हटाकर ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर बड़े जनरेटर को खोलने का प्रयास किया लेकिन आहट होने पर चोर भाग गए। जिससे वे चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे सके। मंगलवार की शाम ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पूर्व चेयरमैन को दी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचित किया। इस सूचना पर देर शाम को पुलिस ने घटना पर पहुंच कर निरीक्षण किया। पूर्व चेयरमैन ने जिलाधिकारी से को प्रार्थना पत्र देकर फार्म पर सुरक्षा गार्ड लगाने की या निजि गार्ड रखने की अनुमति की मांग की है ताकि फिर से इस तरह की कोई वारदात न हो सके।