फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सतर्कता अधिकारी के घर चोरी, 24 दिन बाद मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जगदीश पुरा थाना क्षेत्र में चोरों ने सेवानिवृत्त सतर्कता अधिकारी के घर दिनदहाड़े निशाना बना लिया। घटना के 24 दिन बाद थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

जवाहरपुरम अलबतिया निवासी अजीत चतुर्वेदी सतर्कता विभाग में वरिष्ठ अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 3 फरवरी को शोक व्यक्त करने गए थे। शाम को घर लौटे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांचने पर पता चला कि चोर दो गैस सिलिंडर, दो कंबल और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए हैं।



बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों केे गहने व नगदी चोरी

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में बंद मकान के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर चोर लाखों के गहने और नकदी चुरा ले गए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शमसाबाद रोड स्थित गायत्री मधुसूदन निवासी लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि वह 25 फरवरी को मायके गई थीं। पति राजेंद्र पाराशर उज्जैन गए थे। 26 फरवरी को सुबह भाई उनके घर आया। उसने मेन गेट के ताले टूटे देख जानकारी दी। चोर अलमारी तोड़कर 9 हजार की नकदी व लाखों के गहने चुरा ले गए। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें