फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आगरा मेट्रो के सामान पर चोरों की नजर, चोरी की वारदातों से अधिकारी परेशान; दर्ज हुई FIR

Tue, 10 Feb 2026 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मेट्रो इलेक्ट्रिफिकेशन परियोजना में चोरी, चोरी के प्रयास, तोड़फोड़ कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के हरीपर्वत थाने में मेट्रो इलेक्ट्रिफिकेशन परियोजना में चोरी, चोरी के प्रयास, तोड़फोड़ कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार्यदायी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के लोकेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोरों ने विभिन्न स्थानों से मेट्रो की इलेक्ट्रिफिकेशन परियोजना में इस्तेमाल होने वाली सामग्री चोरी हो रही है। 
विज्ञापन


इस दौरान हुई तोड़फोड़ में थर्ड रेल कॉपर को नुकसान पहुंचा है। आगरा कॉलेज से आईएसबीटी के बीच 1काॅपर, नोज, आरबीएस कॉलेज से राजा की मंडी के बीच थर्ड रेल कॉपर और आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन के अंडरक्रॉफ्ट क्षेत्र से डीसी कॉपर केबल चोरी हुई है। 


इसके अलावा कई चेन्ज पॉइंट्स पर थर्ड रेल ईजे कॉपर को क्षति पहुंचाई गई है। घटना की जानकारी 2 फरवरी को निरीक्षण के दौरान साइट सुपरवाइजर और इंजीनियरों को हुई। इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें