फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हिरासत में चोर की पिटाई...पीठ और कंधे पर चोट के निशान, फंस गए पुलिसकर्मी; कोर्ट ने दिए मुकदमे के आदेश

Tue, 23 Sep 2025 02:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

चोरी के मामले में पुलिस ने नितिन उर्फ कालू को पकड़ा था। आरोपी का मेडिकल भी कराया गया था। मेडिकल के अवलोकन से स्पष्ट हुआ कि उसकी पीठ पर दोनों तरफ व कंधे पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस की हिरासत में चोरी के आरोपी की पिटाई के आरोप में थाना शाहगंज पुलिस घिर गई है। कोर्ट में पेशी के दौरान मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद मामले को संज्ञान में लिया गया। आरोपी की पीठ और कंधे पर चोट के निशान थे। पहले मेडिकल के बाद पिटाई की गई थी। इस पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमे के आदेश किए गए हैं। विभागीय कार्रवाई के लिए आदेश की प्रति डीजीपी कार्यालय भेजने के लिए भी आदेशित किया है।
विज्ञापन


आजमपाड़ा, शाहगंज निवासी रियाजुद्दीन की परचून की दुकान में 24 जुलाई की तड़के चोरी की घटना हुई थी। चोर 25 हजार रुपये, चार पान मसाला के पैकेट और मोबाइल चोरी कर ले गए थे। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक चोर पहरेदारी करता हुआ नजर आया था। इस पर पुलिस तलाश में जुटी हुई थी।

 
Trending Videos

16 सितंबर को थाना शाहगंज पुलिस के दरोगा अनूप कुमार ने मलका चबूतरा के पास से आरोपी नितिन उर्फ कालू को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला था कि वह गढ़ी भदोरिया, जगदीशपुरा का रहने वाला है। पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे के मुताबिक, पूछताछ में नितिन ने बताया था कि उसने पूर्व में दुकानदार रियाजुद्दीन की दुकान में चोरी की थी। उसे 6 हजार रुपये मिले थे। वारदात में उसका दोस्त अभिषेक भी शामिल था।

 

18 सितंबर को थाना शाहगंज पुलिस ने स्पेशल सीजेएम की अदालत में आरोपी नितिन उर्फ कालू को पेश किया था। आरोपी का मेडिकल भी कराया गया था। मेडिकल के अवलोकन से स्पष्ट हुआ कि उसकी पीठ पर दोनों तरफ व कंधे पर चोट के निशान थे। तब आरोपी ने बताया कि पुलिस कर्मियों की पिटाई से चोटें आईं हैं। इससे असहनीय दर्द हो रहा है। यह सुनने के बाद अदालत ने लिखा कि प्रथम मेडिकल के बाद पुलिस अभिरक्षा में आरोपी के साथ मारपीट कर चोट कारित किया जाना पाया जाता है। 

 
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा में आरोपी का उत्पीड़न मानवाधिकारों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। अदालत ने थानाध्यक्ष शाहगंज को आदेश दिया कि वह मारपीट करने वाले विवेचक और पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं। पुलिस आयुक्त को विभागीय कार्रवाई करने के साथ एक माह में अवगत कराने के लिए कहा है। 

साथ ही पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए आदेश की प्रति डीजीपी को भेजने के लिए कहा है। उधर, डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि मामले में पुलिस की ओर से रिवीजन दाखिल किया गया है।

ये भी पढ़ें-UP: पलंग पर बिखरा खून और सना हुआ फर्श, व्यापारी की जिस तरह हुई हत्या...कांप गए घरवाले


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें