फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की वीडियोग्राफी करने गए युवकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव हर्राजपुर में शादी की वीडियोग्राफी करने गए युवकों के साथ नामजदों ने मारपीट की। उनके कैमरे तोड़कर रुपये और मोबाइल लूट लिए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

किशनी के मोहल्ला गढ़ी निवासी रिषभ शाक्य शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे साथी सौरभ शाक्य तथा दिलशाद के साथ गांव हर्राजपुर में एक शादी समारोह की वीडियोग्राफी करने गए थे। जब वह गांव पहुंचे तो वहां मौजूद शेरसिंह चौहान, पप्पू चौहान, विकास चौहान, सत्यवीर, धर्मवीर तथा विकास के बहनोई का रिषभ से विवाद हो गया। उनका कहना था कि तय समय से देर से वीडियोग्राफी करने आए हैं। विवाद के बाद उनके बीच झगड़ा हो गया।
गंाव से रिषभ साथियों के साथ थाना किशनी पहुंचा और थाने में तहरीर दी। तहरीर में नामजदों पर मारपीट कर दो कैमरे तोड़ने, दो मोबाइल तथा 18 हजार रुपये लूट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें