फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में सिर पर पत्थर मारकर की थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना मंटोला क्षेत्र में जूता कारीगर सोनू की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने झगड़े में पिटाई का बदला लेने के लिए सिर पर पत्थर मारकर हत्या की थी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना मंटोला के प्रभारी निरीक्षक राजीव सिरोही ने बताया कि मंटोला निवासी सोनू जूता कारीगर था। छह फरवरी की रात को वो शौच के लिए घर से निकला। इसके बाद लौटकर नहीं आया। सात फरवरी को उसकी लाश रेलवे लाइन के पास पड़ी मिली थी। इस पर परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई देवेंद्र ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने मंटोला अंडरपास के पास से क्षेत्र के रहने वाले रॉकी को गिरफ्तार कर लिया। वह भी जूता कारीगर है। उसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि 20 दिन पहले सोनू ने कमेंट करने पर मारपीट कर दी थी। इससे उसके जबड़े में चोट लगी थी। तब क्षेत्र के लोगों ने पंचायत की थी। इसके बाद मामला रफादफा करा दिया था। इसकी शिकायत नहीं की गई थी। मगर, रॉकी मन ही मन रंजिश मानने लगा। घटना वाले दिन जब सोनू निकला तो शराब के नशे में था। यह बात रॉकी को पता थी। सोनू रावली स्थित अंडरपास के पास पहुंचा। यहां रॉकी पहुंच गया। उसने पत्थर उठाकर उसके सिर पर मार दिया। इसके बाद शव रेलवे लाइन पर ही पड़ा रहने दिया, जिससे लोग आत्महत्या समझें। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें