फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक को पीटकर झाड़ियों में फेंका अस्पताल पहुंचकर फिर दी धमकी

Thu, 26 Feb 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज के जगजीवन नगर में रहने वाली शीला देवी ने बेटे के सहकर्मी युवक और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे को पीटकर झाड़ियों में फेंका गया। बाद में अस्पताल आकर भी धमकी दी गई।
विज्ञापन

शीला देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। 15 फरवरी की शाम लगभग 5 बजे उनका पुत्र जीमी अपनी ससुराल फरह, मथुरा जाने की कहकर घर से निकला था। आरोप है कि रास्ते में बोदला-बिचपुरी रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास बेटे के साथ जूता फैक्टरी में सहकर्मी नगला बेर निवासी अनिल और उसके दो साथियों ने रोक लिया। जीमी को पीटा और मरणासन्न हालत में झाड़ियों में फेंककर भाग गए।
किसी राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची और जीमी को रात लगभग 8 बजे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से जीमी के मोबाइल के जरिये उन्हें सूचना दी गई। जीमी के सिर में गंभीर चोटें हैं, हाथ और सिर में फ्रैक्चर है। वह पूरी तरह होश में नहीं है। शीला देवी का यह भी आरोप है कि 16 फरवरी की सुबह अनिल और उसके दो साथी अस्पताल पहुंचे, इलाज के लिए कुछ पैसे दिए और धमकी दी कि यदि प्राथमिकी कराई तो जान से मार देंगे। जगदीशपुरा थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें