फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव मुरावल में बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवक ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
गांव मुरावल निवासी रवि पुत्र कमलेश कुमार (20) अविवाहित था। बुधवार शाम वह घर के कमरे में गया और साड़ी का फंदा बनाकर पंखे की कुंडी से लटक गया। कुछ समय बाद परिजन ने उसे फंदे पर लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। घरवाले उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घरवालों के मुताबिक रवि दो भाइयों में बड़ा था। युवक की मौत से परिजन की रो-रोकर हालत खराब है।