फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटेश्वर मेला: सिमटते मेला में घोड़ों की रफ्तार, नाच एवं करतब का रोमांच

Fri, 13 Nov 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: बटेश्वर मेला में अपने घोड़े की खूबिया प्रद​र्शित करता किसान
विज्ञापन
बटेश्वर/बाह। बटेश्वर का मेला बुधवार को शुरू हुआ था, उसी दिन ऊंट का मेला संपन्न हो गया। बृहस्पतिवार को खच्चर और गधों का मेला भी समाप्त हो गया। घोड़ों का मेला सिमटने लगा है। हालांकि उम्दा नस्ल के घोड़ा और घोड़ी की बृहस्पतिवार को भी बिक्री हुई। महाराष्ट्र, कन्नौज, एटा, कानपुर, बरेली, प्रयागराज, भिंड, मुरैना, धौलपुर तक के व्यापारी अपने घोड़ा-घोड़ी के साथ मेला में डेरा डाले हैं। बृहस्पतिवार का दिन घोड़ों की रफ्तार, नाच एवं हैरतअंगेज करतब के रोमांच के नाम रहा। बरेली के सुलेमान के मारवाड़ी घोड़ा की रफ्तार के पारखी दीवाने हुए बिना नहीं रहे। 4.50 लाख रुपये की कीमत के घोड़े की खूबी पर खरीददार लट्टू रहे। जालौन के जीशान ने अपनी नकली घोड़ी को नचाने एवं उसके करतब दिखाए। उन्होंने बताया कि 1.50 लाख रुपये की घोड़ी के 1.25 लाख रुपये तक के मेला में खरीददार हैं। कानपुर के रवींद्र सिंह ने अपनी पंजाबी घोड़ी को मेला में खूब नचाया। दौड़ में भी माहिर है। उन्होंने बताया कि मेला में 12 घोड़ा-घोड़ी लेकर आए थे। जिनमें से 5 बिके हैं। मेला सिमटने लगा है। अब गढ़मुक्तेश्वर के मेला में बचे हुए माल को ले जाएंगे। बटेश्वर मेला का उद्घाटन होने के साथ ही पशु रजिस्ट्रेशन का काम शुरू हो गया है। जिला पंचायत लोक मेले की तैयारी में जुट गई है। मेला प्रभारी मासूम रजा ने बताया कि पशु मेला के बाद लोक मेले का आयोजन होगा। तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें