फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक ने साड़ी से फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर के गांव लल्लूपुरा में बुधवार की देर शाम युवक ने किसी बात को लेकर फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस युवक की मौत के मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव लल्लूपुरा निवासी अभिलाष (18) पुत्र दिवारी लाल का शव बुधवार की शाम करीब 6:45 बजे घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजन ने जब उसका शव लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। परिजन ने आसपास के लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारा और आनन -फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसकी मौत के बारे में परिजन से पूछताछ की। अभिलाष के चाचा दयाशंकर ने बताया कि उनका भतीजा गुस्सैल किस्म का था। वह दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। पुलिस युवक की मौत के मामले में जांच कर रही है। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें