फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सोरोंजी तीर्थ नगरी में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा यात्री निवास

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी तीर्थ नगरी में पर्व पर स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। नगर पालिका की ओर से लगभग एक करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेजी गई है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरु होगा।
विज्ञापन

सोरोंजी में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और धार्मिक आयोजनों के लिए पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिल पाती। राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत यूपी के कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कांवड़ मेला में गंगाजल भरने के लिए लाखों कांवड़िए उमड़ते हैं। सोरोंजी में दूर-दराज से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए पर्याप्त स्थान न मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालु स्नान करने के बाद लौट जाते हैं, लेकिन अन्य साधनों से आने वाले लोगों को परेशान होना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए नगर पालिका ने यात्री निवास बनाने की योजना तैयार की है।
नगर पालिका ने पंचशक्ति मंदिर के पास भूमि का चयन किया। एक करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर नगर पालिका ने शासन को सितंबर माह में भेजी है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरु होगा। यात्री निवास में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए 10 कमरे, हॉल, शौचालय व स्नानागार बनाया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद तीर्थ नगरी में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी और उन्हें ठहरने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

वर्जन:
सोरोंजी में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था के लिए यात्री निवास बनाने का निर्णय किया गया है। इसके लिए 1 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर सितंबर माह में भेजी है। यात्री निवास बनने से श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुलभ ठहराव की सुविधा मिलेगी। तीर्थनगर की धार्मिक पर्यटन छवि को और बढ़ावा मिलेगा। -रामेश्वर दयाल महेरे, चेयरमैन नगर पालिका परिषद सोरोंजी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें