बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव महरमई में एक 22 वर्षीय युवक ने गर्डर में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह परिजन ने शव कमरे में लटका हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव महरमई निवासी विजेंद्र सिंह बर्तन बेचकर अपना गुजारा करता था। युवक अभी अविवाहित था। परिवार से अलग मकान बनाकर उसमें रहता था। मां-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। बुधवार सुबह घर में ही लोहे के गर्डर में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह 7 बजे के करीब परिवार के लोग घर की तरफ आए तो दरवाजा बंद मिला। रोशनदान से झांककर देखा तो उसका शव लटक रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर के अनुसार परिवार वाले आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। मामले में जांच की जा रही है।