फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कंपाते हुए विदा हुआ साल, आज और कल छा सकता है घना कोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। साल 2025 की विदाई का दिन कड़ाके की ठंड और शीतलहर के साथ हुआ। बुधवार को पूरे क्षेत्र में गलन भरी सर्दी ने लोगों को दिनभर बेहाल किया। सुबह से ही तेज और चुभती ठंडी हवाओं के चलते बाहर निकलना मुश्किल हो गया और जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 जनवरी को क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दृश्यता घटने से सड़क और रेल यातायात और फ्लाइट भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज हवा पूरे दिन चलती रही, जो शरीर को चीरती हुई महसूस हो रही थी। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन उससे राहत नहीं मिली। लोग अलाव तापते और मोटे कपड़ों में लिपटे नजर आए। बुधवार के दिन हवा काफी ठंडी रही। अस्पतालों में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने नए साल पर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें