फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बहन के घर आई महिला को पति और साथियों ने पीटा

Fri, 10 May 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन के घर आई महिला को पति व साथियों ने पीटा
विज्ञापन

- पीड़िता ने करहल थाने में दी तहरीर, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल (मैनपुरी)। कस्बा में नत्थू सिंह डिग्री कॉलेज के पास रहने वाली बहन के घर आई एक महिला को वहां पहुंचे पति ने साथियों के साथ मिल कर पीटा। गला दबाकर मारने की कोशिश की। लोगों के आने पर महिला की जान बच सकी। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद इटावा एसडी फील्ड नौरंगाबाद निवासी पूनम ने पुलिस को बताया कि 30 नवंबर 2022 को उसकी शादी प्रशांत के साथ हुई है। 30 अप्रैल 2024 को पति ने उसकी पिटाई की और घर से निकाल दिया। ससुराल से निकाले जाने के बाद 5 मई को वह कस्बा में नत्थू सिंह डिग्री कॉलेज के पास रह रही बहन के घर आई थी। वहां पर पति प्रशांत अपने साथी बॉबी, अभिषेक और प्रथम के साथ आ गया। आते ही गाली गलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। पति ने उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर लोग एकत्र हो गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। आरोपी धमकी देकर गए हैं कि इस बार तो बच गई। अगली बार नहीं बचेगी। पुलिस ने आरोपी पति व अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें