फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में चल रहा था देह व्यापार, काफी देर तक हुआ हंगामा

Fri, 10 May 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में चल रहा था देह व्यापार, काफी देर तक हुआ हंगामा
विज्ञापन

मैनपुरी। पावर हाउस रोड के पास एक घर में देह व्यापार कराया जा रहा है। इस जानकारी पर स्थानीय लोगों ने घर को घेर लिया। घर में कुछ नाबालिग लड़कियां व एक महिला मिली। काफी देर तक वहां हंगामा होता रहा। आखिर में घर में मौजूद महिला ने एंबुलेंस बुलाई व किशोरियों के साथ बैठ कर वहां से चली गई। शुक्रवार की शाम पावर हाउस रोड के पास रह रहे लोगों ने एक घर को घेर लिया। उनका कहना था कि घर में देह व्यापार चल रहा है। घर से तीन नाबालिग लड़कियां बाहर आईं। वहीं एक बच्चे को लिए एक महिला भी वहां मौजूद मिली। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। लेकिन पुलिस के आने से पहले से घर से निकली एक महिला ने एंबुलेंस को फोन कर बुला लिया। बच्चे के बीमार होने की बात कहते हुए तीनों किशोरियों के साथ एंबुलेंस में बैठ कर वहां से चली गई। पावर हाउस रोड पर हुई घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें