फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर की लूट, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
ासगंज के गंजडुंडवारा में लूट के बाद विखरे पड़ा सामन। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
गंजडुंडवारा (कासगंज)। क्षेत्र के एक गांव में महिला को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर नकदी और आभूषण लूट लिए गए। महिला के पुत्र ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। ग्राम ढकरई में 6 मार्च की रात संदीप के घर में उनकी मां उर्मिला घर पर अकेली सो रहीं थीं। तभी रात में लगभग ढाई बजे दो बदमाश घर में घुस आए। बदमाश मकान में चोरी कर ने लगे। उनके द्वारा घर में रखी नकदी व आभूषण चोरी कर लिए गए। इतने में महिला उर्मिला जाग गई। बदमाशों को देखकर महिला ने विरोध किया। बदमाशों ने तमंचा के बल पर उन्हें बंधक बना लिया।
विज्ञापन

उनके पास मौजूद कुंडल भी बदमाशों ने लूट लिए। बदमाशों के जाते ही महिला ने चीख पुकार कर दी। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। मामले की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। घटना की जानकारी फरीदाबाद में एक कंपनी में नौकरी कर रहे अपने पुत्र संदीप को दी। संदीप भी सुबह गांव आ गए। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें