फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नवजात का शव गोद में लेकर महिला ने एसपी से लगाई गुहार

Sat, 30 Nov 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला महिला अस्पताल में गांव हविलिया निवासी महिला ने बच्चे को जन्म दिया। तबीयत बिगड़ने पर पति व अन्य परिजन को अस्पताल बुलाया तो उन्होंने मना कर दिया। बच्चे ने कुछ देर बाद मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। शनिवार को नवजात का शव महिला एसपी कार्यालय पहुंची। ससुरालीजन पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव हविलिया निवासी भावना गोद में नवजात बच्चे का शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। वहां पुलिसकर्मियों को बताया कि शुक्रवार को उन्होंने जिला महिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की तबीयत खराब हुई तो चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाने के लिए कहा। पति व ससुरालीजन को अस्पताल आने के लिए कहा तो उन लोगों ने साफ मना कर दिया। वह मायके वालों के साथ मेडिकल कॉलेज गई तो कुछ देर बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया।
भावना ने आरोप लगाया कि अभी उसकी शादी को एक साल का समय हुआ है। पति व ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते हैं। पीड़िता की बहन सुशीला ने भी बताया कि बहन के ससुरालीजन उसे शुरू से ही घर से निकालना चाहते थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें