कासगंज अमांपुर के गांव कछेला में मृतका के घर पहुंची पुलिस पूछताछ करती हुई ।
- फोटो : KASGANJ
सहावर। आमंपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में विधवा ने गृहक्लेश के चलते जहर खाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। साथ ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लेकिन देर शाम तक इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी।
कछेला गांव निवासी रामसखी(35) अमांपुर में आशा कार्यकर्ता थी। उसके पति मुकेश की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। रामसखी ने बुधवार सुबह जहर खा लिया। इस दौरान हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। इसबीच उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने बताया कि उसका घर में ही विवाद हो गया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अमांपुर थाना प्रभारी मुकेश कश्यप ने बताया कि महिला ने गृहक्लेश के चलते यह कदम उठाया है। मामले की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।