फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अगले तीन दिन साफ रहेगा माैसम, और बढ़ेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद गिरा तापमान अब फिर चढ़ने लगा है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिन तापमान में इजाफा होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले कुछ दिन तक किसी मौसमी तंत्र के सक्रिय न रहने की वजह से बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम के शुष्क रहने की वजह से तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें