फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की दस्तक ने लोगों को चौकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मौसम ने बुधवार को अचानक करवट बदल ली। सुबह नौ बजे तक कोहरे की दस्तक ने सभी को चौंका दिया। सबसे ज्यादा वाहन चालकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

कोहरे की दस्तक आमतौर पर दीपावली पर्व के बाद होती है। इस बार यह पर्व से पहले ही हो गई। देर रात से कोहरा छाने लगा। सुबह लोग सोकर उठे तो कोहरे की चादर देखकर चौंक गए। कोहरे से सुबह वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। सुबह 9 बजे तक कोहरे की चादर छाई रही। कोहरे की चादर छंटते ही धूप निकल आई। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छा गए। लगभग दो घंटे बाद बादल छंट गए। इसके बाद धूप निकल आई। सायं के समय फिर से बादल घिर आए। बादलों के घिरने से किसान परेशान होने लगे।
विज्ञापन

कोहरे के बीच स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राएं
कासगंज। बारिश के चलते अवकाश के बाद बुधवार को स्कूल खुल गए। सुबह के समय बच्चों को कोहरे के बीच स्कूल जाना पड़ा। ऐसे में कुछ छात्र- छात्राएं रेल की पटरियां पार कर स्कूल जाते दिखे। कोहरे के बीच उनकी यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का सबब बन सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें