फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मौसम लेगा करवट, सुबह रहेगा कोहरा, 21 से बढ़ जाएगी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा । बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान का असर शहर के मौसम पर भी प्रभाव पड़ेगा। सुबह कोहरा छाया रह सकता है। इसके चलते 21 नवंबर से तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ने लगेगी। मौसम विभाग ने 4-6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कम होने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

दिवाली के बाद से हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। लोगों को सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान अकवान के असर से मौसम पर प्रभाव पड़ने के आसार जताए हैं। इसमें 21-24 नवंबर तक तापमान में कमी होने की संभावना है। सुबह हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है। बुधवार की बात करें तो अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें