फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पटियाली में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना

Mon, 15 Sep 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो31प​टियाली में हुई बा​रिश के दौरान खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। एक सप्ताह बाद सोमवार को मौसम में बदलाव आया। कासगंज में सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। जबकि पटियाली में शाम के समय आधा घंटे तक बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। लोगों को उमस से राहत मिल गई।
विज्ञापन

एक सप्ताह से तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था। सोमवार को मौसम में बदलाव आ गया। सुबह के समय कासगंज में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम पारा 26 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। सुबह 10 बजे तक बादल छाए रहे। इसके बाद धूप निकलते ही फिर से उमस बढ़ गई। अधिकतम पारा 34 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं शाम को पटियाली में आधे घंटे की बारिश के बाद मौसम में फिर से बदलाव आ गया। पारे में गिरावट आने लगी। बारिश थमने के बाद भी बादलों का डेरा बना रहा। बूंदाबांदी से लोगों ने उमस से राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें