फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इंतजार खत्म, आई यूपी बोर्ड की अंकतालिकाएं

Sat, 21 Jun 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों का अंकतालिकाओं के लिए इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को अंकतालिकाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। इसी के साथ कार्यालय से उठान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को जारी किया गया था। इंटरमीडिएट में 18876 परीक्षार्थियों में से 15198 परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की है। इसी तरह हाईस्कूल के 19092 परीक्षार्थियों में से 17663 परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। ये छात्र अंकतालिकाओं के आने का इंतजार कर रहे थे। उनका इंतजार लगभग दो माह बाद समाप्त हो गया है।
इस बार उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जो अंकपत्र उपलब्ध कराए हैं उनमें खास फीचर शामिल किए गए हैं। ताकि नकली अंकपत्र तैयार न किए जा सकें। इसमें एक छिपा हुआ लोगाे शामिल किया गया है। जो सामान्य रोशनी में दिखाई नहीं देगा। धूप में यह उभरकर सामने आएगा। इस पर चाय, काफी या अन्य किसी पदार्थ के गिरने का कोई असर नहीं होगा। इसे वाटर प्रूफ तकनीक से बनाया गया है। इसकी शीट भी काफी मजबूत बनाई है, ताकि इसे फाड़ा या काटा न जा सके। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि अंकतालिकाएं प्राप्त हो चुकी हें। विद्यालयों के संचालक तीन दिन में उठान कराकर छात्रों को वितरण करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें