फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चेयरमैन व एसीडीएम से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों का धरना समाप्त

Wed, 24 Dec 2025 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सैंया,,,चेयरमैन सुधीर गर्ग ने धलनारत ग्रामीणों को जूस पिलाते हुए
विज्ञापन
खेरागढ़। पुल निर्माण की मांग के मद्देनजर पार्वती नदी किनारे धरना दे रहे दन कसा एवं आसपास कई गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को खेरागढ़ चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू एवं एसडीएम ऋषि राव से संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजने एवं पुल निर्माण की वित्तीय स्वीकृति कराए जाने के आश्वासन मिलने पर छठवें दिन धरना समाप्त कर दिया। बहरहाल, ग्रामीणों का कहना है कि एक हफ्ते में वित्तीय स्वीकृति नहीं होने पर तहसील कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
विज्ञापन




तहसील के राजस्थान सीमावर्ती पार्वती नदी के उस पार बसे गांव के लोगों ने बीते कई दशकों से नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कोई सुनवाई नहीं किए जाने पर बीते 18 दिसंबर को गांव दनकसा के ग्रामीण नदी किनारे टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। नदी आसपास गांव के ग्रामीण भी धरने में शामिल हो गए। दर्जनों लोग कोहरे एवं सर्द रातों में भी धरना देते रहे। मंगलवार शाम करीब 5 बजे खेरागढ़ चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू, एसडीएम खेरागढ़ ऋषि राव एक साथ धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को जल्द शासन से पुल निर्माण को वित्तीय स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बबलू प्रधान, रिंकू शर्मा, मनीष सिकरवार, पप्पू सिकरवार, कम्पोटर सिंह, सौरभ उपाध्याय, एतन सिंह, अंकित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें