फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: त्योहार से पहले चमकने लगा बर्तन का कारोबार

Thu, 02 Oct 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 7 पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही बाजार में रौनक दिखाई देने लगी है। आगामी धनतेरस के त्योहार के लिए बर्तन बाजार चमकने लगा है। बाजारों में स्थित दुकानों में स्थित बर्तन विक्रेताओं ने स्टॉक कर लिया है। कारोबारियों को इस साल बंपर बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन

धनतेरस और दीपावली की आहट से बाजार गुलजार होने लगे हैं। बाजारों में कपड़ा, ऑटोमोबाइल, पूजन सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सजावटी सामान और फर्नीचर के साथ बर्तनों की दुकाने सज चुकी हैं। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों पर सामान का स्टॉक जमा लिया है। धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा है।
बिसात खाना, करहल रोड, आगरा रोड, सदर बाजार, लेनगंज और स्टेशन रोड पर स्थित बर्तन की दुकानों पर नए और फैंसी बर्तनों की चमक दिखाई दे रही है। आगरा रोड पर बर्तन विक्रेता विपिन गुप्ता ने बताया कि इन दिनों बाजार में बर्तनों की बड़ी रेंज उपलब्ध है। जीएसटी दर में कटौती से ग्राहकों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन




ब्रांडेड बर्तनों पर कम हुआ जीएसटी
बर्तन विक्रेता विपिन गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद बर्तनों के दामों में कमी आई है। ब्रांडेड बर्तनों पर पहले जहां 12 प्रतिशत जीएसटी लगता था, अब इसकी दर घटकर 5 प्रतिशत हो गई है। इससे बर्तन सस्ते हुए हैं। उन्होंने बताया कि धरतेरस के त्योहार में बर्तन कारोबार को बंपर बिक्री की उम्मीद है।



फैंसी बर्तन बन रहे पसंद
बर्तन कारोबारी ने बताया कि बाजार में इन दिनों स्टील के बर्तनाें की फैंसी डिजाइन उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों की पसंद बन रहे है। प्लेट, कटोरी, चम्मन और ग्लास को फैंसी बनाकर बाजार में उतारा गया है।
विज्ञापन




बर्तन और उनके दाम
पहले और अब
कुकर 2500 रुपये -2300 रुपये
स्टील ग्लास सेट 210 -180 रुपये
प्लेट सेट 300 रुपये -270 रुपये
चम्मच सेट 120 रुपये -90 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें