फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रांसमिशन उपकेंद्र दन्नाहार की सप्लाई फेल 500 गांव की बत्ती गुल

Thu, 02 Oct 2025 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 39 घिरोर के गांव नगला महानंद में मिशन शक्ति के तहत शिविर लगाते युवक और महिला मंगलदल के पदा
विज्ञापन
घिरोर। 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र दन्नाहार की सप्लाई फेल होने से 132 केवी दन्नाहार उपकेंद्र से संचालित 10 उपकेंद्रों के 500 गांव की बिजली गुल हो गई। बिजली ठप होने से संबंधित गांव अंधेरे में डूबे रहे।
विज्ञापन

132 के वी ट्रांसमिशन उपकेंद्र दन्नाहार की सप्लाई बुधवार की शाम करीब 4 बजे तकनीकी खराबी के चलते फेल हो गई। सप्लाई फेल होने से 132 केवी दन्नाहार उपकेंद्र से संचालित विद्युत उपकेंद्र कोसमा, घिरोर, अरॉव, कुचेला, कांकन, सैदपुर भगोली, उसनीधा , चंदीकरा , शाहजहांपुर, दन्नाहार क्षेत्र के लगभग 500 गांवों में अंधेरा छा गया। गर्मी और मच्छरों से परेशान लोग फोन करके बिजली आने की जानकारी जुटा रहे थे। चार बजे से बिजली गुल होने से घरों में लगे इनवर्टर भी शाम 8 बजे तक डाउन हो गए। इसके चलते ग्रामीण परेशान रहे। वहीं अवर अभियंता पंकज कनौजिया ने बताया कि कार्य चल रहा है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति संचालित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें