फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कालिंदी विहार में बदलेगी तस्वीर, बुद्धा पार्क में 100 फीट ऊंचे पोल पर शान से लहराएगा तिरंगा

Tue, 10 Feb 2026 07:24 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बुद्धा पार्क में 100 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगा लहराएगा। सोमवार को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने अधिकारियों के साथ निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
बुद्धा पार्क में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल व अन्य।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कालिंदी विहार में खत्ताघर की जमीन को समतल कर बनाए जा रहे बुद्धा पार्क में 100 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगा लहराएगा। सोमवार को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने अधिकारियों के साथ निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। सभी कार्यों को तय समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने पार्क में स्थापित हो रही भगवान बुद्ध की प्रतिमा के रंग, प्रकाश व्यवस्था, डेकोरेटिव लाइटिंग और परिसर में लगाए जाने वाले ग्रेनाइट पत्थरों की गुणवत्ता और डिजाइन की जानकारी ली। निर्देश दिए कि पार्क का विकास इस तरह किया जाए कि यह धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक और उपयोगी बन सके।

नगर आयुक्त ने पार्क में हरियाली, हाईवे की ओर से आने वाले रास्ते के दोनों ओर पार्किंग और प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करने को कहा। इस दौरान अधिशासी अभियंता अरविंद श्रीवास्तव, सहायक अभियंता जीवेक तथा सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, अवर अभियंता ललित अग्रवाल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें