फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद स्कूल की प्रधानाचार्या को दी श्रद्धांजलि, सभा में ये बोले शिक्षक

Tue, 30 Jan 2018 09:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
श्रद्धांजलि देते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) के बैनर तले मंगलवार को सैकड़ों शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और स्कूल संचालकों ने स्वामी विवेकानंद स्कूल, यमुनानगर (हरियाणा) की प्रधानाचार्या रितु छाबरा को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


20 जनवरी को इसी विद्यालय के 12वीं के छात्र ने प्रधानाचार्या को गोली मार दी थी। अप्सा के आह्वान पर सभी सदस्य स्कूलों का संचालन मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक ही किया गया। 

स्कूल से प्रधानाचार्य, शिक्षक और स्कूल संचालक सीधे शहीद स्मारक, संजय प्लेस पहुंचे। पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कैंडल जलाया गया। स्कूल संचालकों और प्रधानाचार्यों ने कहा कि विद्यार्थियों की ओर से इस तरह का व्यवहार का चिंता का विषय है। 
विज्ञापन

इस पर स्कूल प्रशासन और अभिभावकों को मिलकर मंथन करना होगा। अप्सा के अध्यक्ष संजय तोमर ने कहा कि विद्यार्थियों की संगत पर ध्यान होगा। 

सचिव सुशील गुप्ता ने कहा कि अभिभावकों को विद्यार्थियों का ध्यान रखना होगा। संस्कार देना होगा। अकेले स्कूल कुछ नहीं कर सकते। सेंट पीटर्स कालेज के प्रधानाचार्य पॉल थॉनिकल ने कहा कि सरकार को शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की सुरक्षा के लिए कुछ नियम बनाने होंगे। 

संस्था के उपाध्यक्ष प्रद्युमभन चतुर्वेदी ने कहा कि अभिभावकों को विद्यार्थियों को संस्कार देना होगा। विद्यार्थी अधिकतर समय घर पर ही व्यतीत करता है। 
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा को शर्मसार किया 

श्रद्धांजलि सभा को कुछ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शर्मसार भी किया। शहीद स्मारक में शिक्षक मोमबत्ती जलाते समय भी हंस रहे थे। वहीं, कुछ सेल्फी भी ले रहे थे। 

पार्क में ही मौजूद कुछ शिक्षक, प्रधानाचार्य साथियों के व्यवहार की आलोचना भी कर रहे थे। अप्सा के अध्यक्ष संजय तोमर का कहना है कि शिक्षकों का ऐसा व्यवहार निंदनीय है। एसोसिएशन ने एक संदेश देने के लिए, विद्यार्थियों के व्यवहार में आ रहे बदलाव पर चिंतन करने के उद्देश्य से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें