फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी व्यवसायियों ने 20 करोड़ रुपये किए सरेंडर

Sat, 24 Jan 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रीगंज के लकड़ी व्यवसायियों पर आयकर सर्वे की कार्यवाही शुक्रवार शाम को खत्म हुई। 26 घंटे तक चली कार्यवाही में व्यवसायियों ने 20.35 करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर की। बेहद कम मुनाफा दिखाने और टैक्स जमा न करने से लकड़ी व्यवसायी आयकर विभाग की आंखों में खटक रहे थे।
विज्ञापन

करोड़ों रुपये सालाना के टर्नओवर वाली फ्रीगंज की टिंबर फर्म पर पहली बार आयकर सर्वे की कार्यवाही हुई है। बंसल टिंबर प्रोडक्ट, बंसल इनपैक्स, सुधीर बंसल एंड संस, टीसी ट्रेड लिंक, बंसल एंड कंपनी और चंद्रा टिंबर प्रोडक्ट से विभाग को 8 करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स मिल पाएगा। इन टिंबर फर्म का टर्नओवर बेशक करोड़ों रुपये का हो, लेकिन इन इकाइयों ने कागजों पर अपना मुनाफा महज 0.1 से 0.5 प्रतिशत तक ही दिखा रखा था, जबकि यह इकाइयां ग्राहकों को बिल माल की आधी कीमत से कम पर करती थीं।
अपर आयुक्त आयकर रेंज-1 राधेश्याम के निर्देशन में किए गए सर्वे में डिप्टी कमिश्नर अनुराग दुबे, उमेश चंद्रा, अनुराधा, सहायक आयुक्त सुरेंद्र कुमार शामिल रहे। कार्यवाही के दौरान आयकर अधिकारी आनंद कुमार, विनोद कुमार वर्मा, वीके गुप्ता, आयकर निरीक्षकों में सोबरन सिंह, रवींद्र सिंह, विशाल गोयल और दिलीप गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें