फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एडवेंचर रैली में दिखा रफ्तार और संतुलन का रोमांच

Sun, 22 Feb 2026 03:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रैली में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
आगरा। अपनी कार और बाइकें लेकर शनिवार सुबह फतेहाबाद रोड से 77 प्रतिभागी रफ्तार और संतुलन के रोमांच पर झांसी के लिए रवाना हो गए। इनमें 52 कार और 25 बाइकें शामिल रहीं। चालकों ने अपने कौशल से जंगल, डैम और दुर्गम रास्तों को पार किया।
विज्ञापन

मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ आगरा, जिला प्रशासन, नगर निगम और पर्यटन विभाग यह आयोजन करा रहा है। द आगरा ताज एडवेंचर रैली के इस कारवां ने प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों को रोमांच से भर दिया। कारवां केपीएस टाउनशिप, आगरा-ग्वालियर बाईपास, उजरई रोड, जैतपुर कलां से इटावा की सीमा में प्रवेश कर गए। धूल भरे ट्रैक, संकरे मोड़, पथरीले मार्ग और प्राकृतिक बाधाओं के बीच प्रतिभागियों ने संयम, संतुलन और उत्कृष्ट टीमवर्क का परिचय दिया।
संरक्षक हरविजय सिंह बाहिया और चेयरमैन राममोहन कपूर ने फोन पर बताया कि आगरा से झांसी तक के मार्ग पर प्रतिभागियों ने रोमांच, ऊर्जा और खेल भावना का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

रविवार को घोषित होगा परिणाम
रविवार सुबह झांसी से एडवेंचर रैली का अगला चरण शुरू होगा। प्रतिभागी आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे। इस अंतिम चरण में निर्णायक समय और प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा। उन्हें पुरस्कार वितरण और सम्मानित किया जाएगा।
पर्यटन को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य
कोषाध्यक्ष रचित अग्रवाल और अध्यक्ष खेल अमित मित्तल ने बताया कि रैली का प्रमुख उद्देश्य केवल मोटर स्पोर्ट्स को प्रोत्साहित करना नहीं, बल्कि आगरा से झांसी तक फैले ऐतिहासिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर क्षेत्रों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना भी है। इससे क्षेत्रीय पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और एडवेंचर टूरिज्म को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव गुप्ता, अर्पित अग्रवाल, सह सचिव करण अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष हेमंत जैन, उपाध्यक्ष मनोज खान, रामप्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें