फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के मंत्रियों को मिले महत्वपूर्ण विभाग, समर्थक खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी के तीनों मंत्रियों को मंत्री पद के बंटवारे में महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं। बेबीरानी मौर्य को महिला कल्याण एवं बाल विकास और योगेंद्र उपाध्याय को उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अलावा धर्मवीर प्रजापति को कारागार एवं होमगार्ड विभाग का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। ताजनगरी में यह पहला मौका जबकि तीन मंत्रियों के पास अहम विभाग होंगे। समर्थकों में हर्ष की लहर है।
विज्ञापन

ताजनगरी से प्रदेश के मंत्रिमंडल में जगह बनाने वाले मंत्रियों को अभी तक परिवहन विभाग व लघु उद्योग जैसे मंत्रालय ही मिले थे। सत्यप्रकाश विकल परिवहन मंत्री रहे थे। इसी तरह अरिदमन सिंह भी परिवहन मंत्री रह चुके हैं। 2017 के मंत्रिमंडल में आगरा के चौधरी उदयभान सिंह को एमएसएमई का राज्य मंत्री और डॉ. जीएस धर्मेश को समाज कल्याण का राज्य मंत्री बनाया गया था। एसपी सिंह बघेल को पशुधन मंत्रालय का जिम्मा मिल चुका है। भाजपा के वरिष्ठ नेता केके भारद्वाज का कहना है कि यह पहला मौका है जबकि ताजनगरी की मंत्रिमंडल में न केवल मजबूत भागीदारी हुई है बल्कि महत्वपूर्ण मंत्रालय भी सौंपे गए हैं। उच्च शिक्षित बेबीरानी मौर्य को महिला कल्याण एवं बाल विकास जैसे वजनदार विभाग की कमान सौंपी गई है तो वहीं योगेंद्र उपाध्याय को भी उच्च शिक्षा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का दायित्व दिया गया है। वहीं धर्मवीर प्रजापति कारागार एवं होमगार्ड विभाग के कार्यों का स्वतंत्र प्रभार देखेंगे। लघु उद्योग भारती के मनीष अग्रवाल का कहना है कि प्रदेश की कैबिनेट में आगरा के दो मंत्रियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने से साफ है कि 2024 तक जिले में महत्वपूर्ण परियोजनाएं आएंगी, जिसका लाभ लोगों को मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें