फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पथ संचलन परेड का लक्ष्य किया गया तय

Thu, 11 Sep 2025 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। आगामी एक अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा नगर में पथ संचलन परेड का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए बुधवार को नगर के एक स्कूल में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रचारक विक्रांत ने कहा कि नगर की संचलन पथ परेड एक अक्टूबर को शाम चार बजे से देहली पब्लिक स्कूल से प्रारंभ होकर पूरे नगर में भ्रमण करेगी।
यात्रा में पूरे गणवेश के साथ लोगों को शामिल किया जाएगा। अनुशासन ही संघ की पहचान है। कार्यक्रम से पूर्व अभी काफी समय है। सभी स्वयं सेवक प्रत्येक हिंदू से संपर्क करे। विभाग सेवा प्रमुख रामजी भारद्वाज, सह जिला बौद्धिक प्रमुख पारस गुप्ता, त्रियुगी नारायण, राहुल तोमर, कृष्णा चौहान, सभासद राहुल गुप्ता, रीता घासीराम शाक्य, विवेक चौहान, राहुल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें