मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। मां ने गांव निवासी युवक व परिजन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि गांव का रहने वाला करन पुत्री को काफी समय से परेशान कर रहा है। दो सितंबर को आरोपी पुत्री को अपने साथ ले गया। इस काम में उसका सहयोग भाई बहन व अन्य परिजन ने किया है। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।