फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताज पर गर्मी का सितम, डिहाइड्रेशन से बिगड़ी पर्यटकों की तबीयत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी में पड़ रही भीषण गर्मी अब पर्यटकों पर भारी पड़ने लगी है। मंगलवार को ताजमहल का दीदार करने पहुंचे आधा दर्जन से अधिक पर्यटकों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पर्यटकों ने उल्टी, दस्त और चक्कर आने की शिकायत की, जिन्हें ताजमहल स्थित प्राथमिक उपचार केंद्र पर चिकित्सा सहायता दी गई।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण स्मारक घूमने आए पर्यटकों में डिहाइड्रेशन की समस्या देखी गई। उपचार केंद्र पर आंध्र प्रदेश के रानू गोपाल और आगरा की अनीता को दस्त की शिकायत हुई। बंगलूरू की हबीबा और हरियाणा की ज्योति को चक्कर आने के साथ उल्टियां शुरू हो गई। पर्यटक सुविधा केंद्र पर मौजूद डॉक्टर ने सभी बीमार पर्यटकों की जांच की। डिहाइड्रेशन के लक्षण दिखने पर उन्हें तुरंत ओआरएस का घोल और जरूरी दवाएं दी। डॉक्टर का कहना है कि तेज धूप में घूमने के दौरान लगातार पानी पीते रहें और सिर को ढक कर रखें। स्मारकों पर तैनात कर्मचारियों को भी पर्यटकों की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश मिले हैं, ताकि आपात स्थिति में तुरंत उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें