कासगंज। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने प्रशासनिक व्यवस्था के आधार पर 27 पुलिसकर्मियों के तबादले अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किए हैं। जिसमें 2 उपनिरीक्षक, हैड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा जारी सूची में उपनिरीक्षक उमेश बाबू को कासगंज थाने में, उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह को थाना ढोलना में तैनाती दी है। इसके अलावा हैड कांस्टेबल रमेश पाल सिंह को अभियोजन कार्यालय, राकेश बाबू को थाना कासगंज, जयपाल सिंह को थाना पटियाली, जयपाल सिंह द्वितीय को थाना सोरोंजी भेजा है। धर्मप्रकाश, सुशील शेखर को कार्यालय थाना कासगंज, राजीव कुमार को पेशी सीओ पटियाली के यहां तैनाती दी है।
कांस्टेबल दीपक दीक्षित को पेशी सीओ सदर, राहुल उपाध्याय और वीरपाल सिंह को थाना गंजडुंडवारा, कुलदीप सिंह को सहावर, गौरव मान को कासगंज, कुलदीप कुमार को ढोलना, महिला कांस्टेबल अलका, नीतम को महिला थाना, दिनेश कुमार को थाना पटियाली, धीरज कुमार को गंजडुंडवारा, योगेश सिंह को अमांपुर, किशन पाल को थाना अमांपुर, ओमकार सिंह को सुन्नगढ़ी, रश्मि तोमर को महिला थाना और अजय कुमार को अंगुष्ठ छाप, हैड कांस्टेबल मृदुल प्रताप सिंह एवं कांस्टेबल मुकेश कुमार को न्यायालय सुरक्षा में तैनात किया गया है।