फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिन चढ़ने के साथ ही आग बरसा रहा सूरज

Tue, 30 Apr 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज आग बरसा रहा है। जिले में पारा 41 डिग्री तक जा पहुंचा है। दिनभर गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। तपन से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

मौसम में सुबह से ही गर्मी रही। सुबह के समय न्यूनतम पारा 26 डिग्री रहा। दिन चढ़ने के साथ ही पारा चढ़ना शुरू हो गया। सुबह 10 बजे तक ही पारा 32 डिग्री पर जा पहुंचा। दोपहर 12 बजते ही पारे ने 38 डिग्री के आंकडे को छू लिया। इसी के साथ ही गरम हवाएं चलने लगी। दोपहर दो बजे पारा 41 डिग्री पर जा पहुंचा। मौसम में गर्मी की अधिकता के चलते राहगीर परेशान नजर आए। लपट से बचने के लिए कोई छाता तो कोई गमछा या कपड़े से अपना बचाव करता नजर आया। गर्मी में गला तर करने के लिए लोगों की भीड़ शीतल पेय विक्रेताओं के पास देखी गई। गन्ने का रस, लस्सी, कोल्ड ड्रि्ंक्स, जूस, शिकंजी, आइसक्रीम आदि खाद्य व पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। शाम के समय पारा गिरने पर लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें