फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धूप ने छुड़ाए पसीने, 45.4 डिग्री पहुंचा पारा, तीन दिन तक 45 डिग्री के पार ही तापमान रहने के आसार

विज्ञापन
नगर निगम ने पानी का छिड़काव भी कराया। 
विज्ञापन
आगरा। मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को तेज आंधी और बादलों की आवाजाही से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। रविवार सुबह से ही तीखी धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक तापमान 45 डिग्री के पार रहने का अनुमान जताया है। स्प्रिंकलर से नगर निगम ने पानी का छिड़काव भी कराया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे रात के समय भी लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल सकी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में तपिश और बढ़ने की आशंका है। चिकित्सकों ने भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को दोपहर में बाहर निकलते समय सावधानी बरतने और अत्यधिक तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।
ताजमहल पर कई पर्यटकों की रविवार को भीषण गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ गई। पर्यटक सुविधा केंद्र के डॉ. रिंकू बघेल ने बीमार पर्यटकों को जरूरी दवाइयां और ओआरएस का घोल दिया। झारखंड के नकुल मंडल को दस्त, सुबल मंडल व सरस्वती देवी को उल्टी, राजस्थान के जतिन कुमार को उल्टी-दस्त और महाराष्ट्र के रत्नाकर वसंतराव को बीपी लो होने के कारण चक्कर आने की शिकायत थी। वहीं, महाराष्ट्र की अनीता मेहमान खाने के पास सीढ़ियों से फिसल कर गिर पड़ी। उनके मुंह पर चोट आई। रॉयल गेट के पास गर्मी से चक्कर आने पर महिला पर्यटक सिंधु गिर गई। उनके हाथ में चोट लगने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।

नगर निगम ने पानी का छिड़काव भी कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें