इरादतनगर। कस्बा में पिछले 20 दिन से ट्यूबवेल की सबमर्सिबल पंप खराब होने से पेयजल आपूर्ति बाधित है। इससे कस्बावासी पानी के लिए जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को कई दूर जाकर पानी भरकर लाना पड़ रहा है। कई लोग पानी खरीद कर पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुभाष त्यागी और जितेंद्र शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने पंप ठीक कराकर जल्द आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
कस्बे में अधिकांश क्षेत्र में पानी की गुणवत्ता खराब है जो कि पीने लायक नहीं है। पूर्व विधायक महेश गोयल ने पेयजल समस्या होने पर कस्बे में ट्यूबवेल लगवाया था। इससे ओवरहेड टैंक में पानी की सप्लाई होती है जिसके बाद पाइपलाइन के माध्यम से कस्बा में पानी पहुंचता है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी के संचालन के लिए निजी कंपनी विभाग से रुपये लेती है। इसके बावजूद पानी की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण सोमवीर राघव ने कहा कि जब से टंकी का निर्माण हुआ है तब से इसकी सफाई नहीं की गई है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि टंकी का संचालन और रख रखाव एक निजी कंपनी ठेके पर कर रही है।
इरादतनगर में बनी पानी की टंकी