फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होटल में ले जाकर छात्रा से किया दुष्कर्म

Mon, 22 Sep 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर बेहोशी की हालत में आरोपी एक होटल ले गया। वहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। रविवार को थाने पहुंची पीड़िता की मां ने तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा की छात्रा है। बृहस्पतिवार शाम को वह घर से बाजार जाने की बात कह कर निकली थी। वहां मोहल्ले के रहने वाले एक युवक ने पुत्री को
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में आरोपी पुत्री को जीटी रोड बाईपास पर स्थित एक होटल के कमरे में ले गया, वहां पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। बेटी जब होश में आई तो वह अर्धनग्न हालत में थी। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर पुत्री को चुप करा दिया।
विज्ञापन




हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि कुछ देर बाद जब आरोपी की मां वहां पहुंची और उनकी पुत्री की हालत बिगड़ता देख एक नर्स से इंजेक्शन लगवाया। मगर, फिर भी पुत्री का रक्त बहना बंद नहीं हुआ। इसके बाद उन लोगों ने शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी लगातार पुत्री को चुप रहने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन





मामला संज्ञान में आया है, शिकायता पर गहनता के साथ जांच की जा रही है। सत्यता पाए जाने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सच्चिदानंद, सीओ कुरावली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें