फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लाठीचार्ज के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन

Thu, 04 Sep 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरों गेट पुलिस चौकी के बाहर आक्रोश जता प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता । - फोटो : सोरों गेट पुलिस चौकी के बाहर आक्रोश जता प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता ।
विज्ञापन
कासगंज। लखनऊ के निजी विश्व विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिले में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस और सुभासपा नेता ओपी राजभर का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश सह मंत्री तेजेंद्र लोधी ने बताया कि बाराबंकी के श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में छात्र लॉ कोर्स की मान्यता को लेकर आंदोलनरत थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के साथ विश्वविद्यालय के भ्रष्टाचार की जांच के लिए ज्ञापन में मांग की। विभाग संगठन मंत्री नीरज गोस्वामी ने बताया ओम प्रकाश राजभर ने छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया। इससे एबीवीपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा और भड़क गया। आंदोलन में मुकेश राजपूत, अंकित पाठक, शिवांक नायक, विकास यादव, मीत, दुष्यंत ठाकुर, अतुल चौहान, अनंत प्रताप सिंह, सिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें