फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भिंड के तीन सौ कांवड़ियों का दल ले गया 51551 गंगाजली

Thu, 04 Sep 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरोंजी में विशाल कांवड़ के साथ  खड़े मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं का दल।  - फोटो : सोरोंजी में विशाल कांवड़ के साथ खड़े मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं का दल।
विज्ञापन
सोरोंजी। आए दिन कांवड़ के तरह तरह के रंग श्रद्धालुओं के बीच देखने को मिलते हैं। बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश के भिंड के कांवड़ियों की आस्था के रंग दिखाई दिए। 300 कांवड़ियों की टोली 51551 गंगाजली की कांवड़ लेकर रवाना हुई।
विज्ञापन

भिंड से आए कांवड़ियों के दल के श्रद्धालु मोनू गुर्जर, महाराज सिंह, राजपाल सिंह, रामसिया सिंह, बच्चू सिंह, रामप्रीत सिंह, रामवीर सिंह सरपंच ने बताया कि कांवड़ में कुल 11 क्विंटल वजन रहेगा। यह विशाल कांवड़ भोलेनाथ को समर्पित की जाएगी। इस कांवड़ की तैयारियों में दो लाख रुपये का खर्च आया है। होडलपुर के कारीगरों ने डेढ़ सौ दिन में यह कांवड़ तैयार की है। कांवड़ के लिए कारीगरों को पहले से ऑर्डर दिया गया था। 51551 गंगाजली रखने के लिए कारीगरों ने उतनी ही कंडी (ढमोला) तैयार की। उन्होंने बताया कि कच्छपुरा अर्जुनपुरा स्थित मंदिर में यह कांवड़ चढ़ाई जाएगी।कारीगर रामखिलाड़ी ने बताया कि यह कांवड़ को बनाने में 15 से 20 कारीगरों के द्वारा प्रतिदिन काम कर तैयार की है। यह विशिष्ट कांवड़ लोगों के बीच श्रद्धा का केंद्र बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें