फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हड़ताल ने बिगाड़ी स्मार्ट सिटी की तस्वीर, कचरे के लगे ढेर

विज्ञापन
कचरे के ढेर
विज्ञापन
आगरा। स्मार्ट सिटी ताजगंज क्षेत्र में आने वाले नौ वार्ड में शनिवार को कूड़ा उठान नहीं हुआ। इसकी वजह से स्थानीय लोगों से लेकर सैलानियों तक को सड़क से लेकर घरों तक में गंदगी का सामना करना पड़ा। नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर और सफाई नायक के बीच हुई मारपीट के बाद कर्मचारियों की हड़ताल के बीच आला अधिकारी दिनभर ताजगंज जोनल कार्यालय पर डटे रहे लेकिन कर्मचारी नहीं माने। नगर आयुक्त के मुलाकात न करने के बाद सफाई कर्मियों ने रविवार को भी हड़ताल जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसएफआई लक्की शर्मा और सफाईकर्मी बॉबी वाल्मीकि एक दूसरे से मारपीट करते हुए दिख रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी लगाने व काटने के नाम पर शर्मा भ्रष्टाचार कर रहे हैं। आरोपों और सोशल मीडिया पर हो रही बदनामी के बीच नगर निगम के आला अधिकारियों ने चुप्पी साध ली। इंस्पेक्टर पर कार्रवाई न होने और सिर्फ सफाई कर्मियों को मुख्यालय से संबद्ध करने से भड़के कर्मचारी नेताओं ने शनिवार को सुबह से ही सिर्फ नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से बात करने पर अड़े रहे। कर्मचारी नेताओं विनोद इलाहाबादी, हरि बाबू वाल्मीकि, श्याम कुमार करुणेश, दिलीप, मोहन गुलजार, सूरज पहलवान, राकेश साहू आदि ने कहा कि मारपीट करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही भ्रष्टाचार के मामले की जांच की जाए। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इसी के बाद नाराज कर्मचारी नेताओं ने रविवार को भी हड़ताल जारी रहने का एलान कर दिया।


कचरे के लगे ढेर
ताजमहल देखने के लिए देश-विदेश से लोग आगरा के ताजगंज क्षेत्र में खासकर आते हैं। इसी वजह से नगर निगम ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए इस पूरे क्षेत्र को चुना था। हालांकि नगर निगम के कर्मचारियों के खराब आचरण और हड़ताल की वजह से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। अधिकारियों ने रविवार को हालात सामान्य होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें