एत्मादपुर। ई-रजिस्ट्री प्रणाली के विरोध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील के समस्त अधिवक्ताओं, बैनामा लेखक, टाइपिस्ट, स्टाम्प बेंडर सहित अन्य साथियों ने तहसील रजिस्ट्री कार्यालय के गेट हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल के नेतृत्व में अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टाम्प बेंडर, टाइपिस्ट व अन्य साथियों ने ई-रजिस्ट्री के विरोध में बृस्पतिवार को हड़ताल के आठवें दिन भी रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर धरने पर बैठ रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि ई-रजिस्ट्री प्रणाली लागू होने से उनका का भी उत्पीड़न हो रहा है। ई-रजिस्ट्री पेपर लेस आदेश वापस हो, रजिस्ट्री का ठेका किसी प्राइवेट कम्पनी को न दिया जाए, ई रजिस्ट्री प्रणाली को पारदर्शी रखते हुए पुरानी प्रणाली को जारी रखा जाए,अधिवक्ताओं दस्तावेज लेखकों व स्टाम्प विक्रेताओं की सलाह के बिना कोई निर्णय न लिया जाए, अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को जल्द लागू किया जाए। जब तक हमारी मांगों को पूरा नही किया जाएगा तब तक हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी। महासचिव स्वप्निल कुलश्रेष्ठ, केपी सिंह सिकरवार, माधवेन्द्र नाथ सिंह, मुन्नेश त्यागी, प्रमोद यादव, एसपी सिंह सुमन, भूपेंद्र बघेल, प्रेमवीर सिंह, प्यारेलाल यादव, मनीष कुलश्रेष्ठ, हरिओम धनगर, राकेश यादव, नरेंद्रपाल सिंह, सचिन बघेल, हिमांशु झा, राहुल कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे।