फतेहाबाद फोटो।चोरी के बाद विद्यालय में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : shiv tripathi
फतेहाबाद। पूर्व प्राथमिक विद्यालय पैतीखेड़ा की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका पूजा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को थाना डौकी में तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात चोर विद्यालय के कार्यालय की खिड़की की जाली काटकर प्रोजेक्टर, स्पीकर, वायरलेस माइक तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री चोरी कर ले गए। मामले की सूचना डायल-112 पर भी दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।