फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा में बसपा के शक्ति प्रदर्शन में आकाश आनंद भरेंगे हुंकार, प्रत्याशी के नाम पर भी लग सकती है मुहर

Sun, 22 Nov 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के एत्मादपुर में मॉडल स्कूल मैदान में होने वाले सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया गया है। बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद इसको संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के लिए हाथी की ताकत की रविवार को एत्मादपुर में जोर आजमाइश होगी। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सम्मेलन में राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद चुनावी शंखनाद की बागडोर संभालेंगे।
विज्ञापन


एत्मादपुर के मॉडल स्कूल मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। तैयारियों और रणनीति को लेकर शनिवार को बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी सूरज सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन एत्मादपुर ही नहीं, बल्कि पूरे आगरा मंडल के लिए है। आकाश आनंद के विचारों को सुनने के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में बसपा सर्वेश बघेल को प्रत्याशी घोषित कर सकती है। सम्मेलन स्थल पर शनिवार को बसपा नेता सर्वेश बघेल, पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल, कोऑर्डिनेटर विमल वर्मा, जिलाध्यक्ष मनीष कमल, हेमेंद्र कुमार, रतन दीप सिंह आदि ने बैठक की। पूर्व एमएलसी ने बताया कि सम्मेलन में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं हाईवे व बरहन रोड पर पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें