फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिव विवाह का प्रसंग देता है प्रेम और समर्पण का संदेश

विज्ञापन
बाह: पथवारी माता मंदिर पर भागवत कथा में ​शिव-पार्वती विवाह पर नांचे श्रद्धालु
विज्ञापन
बाह। पथवारी माता मंदिर बाह पर बृहस्पतिवार को तीसरे दिन बाल विदुषी राधा शास्त्री ने अपने प्रवचन में भगवान शिव के सरल, करुणामय और लोक कल्याणकारी स्वरूप का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि शिव विवाह का प्रसंग हमें प्रेम, समर्पण, त्याग और मर्यादा का संदेश देता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए माता पार्वती ने घोर तपस्या की। यह इस बात का प्रतीक है कि ईश्वर को पाने के लिए मनुष्य को समर्पण, साधना और संयम का मार्ग अपनाना होता है। इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत गाए और श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य किया। कथा पांडाल हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। परीक्षत महंत रामदास ने श्रद्धालुओं से धार्मिक संस्कारों को अपनाने और समाज में प्रेम एवं भाईचारे की भावना बनाए रखने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें