फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीकरी में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

विज्ञापन
श्रीमद् भागवत कथा के लिए कलश यात्रा निकालते हुए
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। कस्बे में बृजेश्वर महादेव मंदिर कमेटी के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा प्रारंभ होने से पहले सैकड़ों महिलाओं ने पीत वस्त्र धारण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। प्रथम दिवस कथा व्यास आदित्य मनोहर पाठक ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर परीक्षित राजेंद्र प्रजापति एवं राजवीर सिंह, रमेश भगत, विष्णु, पदम मास्टर, नरेश, प्रमोद शाक्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें